BIHARBreaking NewsSTATE

हर्षोल्लास के साथ छठ संपन्न, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की भगवान भाष्कर की पूजा अर्चना

वैशाली जिले के हाजीपुर में शुरू हुए चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। छठ के मौके पर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर भगवान भास्कर की भव्य प्रतिमा बैठाई गई जो लोगों को आकर्षण का केंद्र बना रहा।

हाजीपुर के विभिन्न गंगा घाटों से छठ महापर्व की पूजा अर्चना कर लौट रहे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर की प्रतिमा की पूजा अर्चना की इस दौरान आसपास के क्षेत्रों में भक्ति मां का वातावरण बना रहा। हाजीपुर शहर के नखास चौक, त्रिमूर्ति चौक, तनगौल वही सदर प्रखंड के चंद्रालय, हथसारगंज समेत अन्य जगहों पर लोगों ने भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं आम लोगों ने पूजा अर्चना की। भगवान भाष्कर के प्रतिमा के साथ छठ पर्व सूप,दउरा लिए हुए दर्शाया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.