राजधानी में जंक्शन स्थित महावीर मंदिर का दर्शन अब आप लाइव कर सकेंगे. इसका शुरुआत आज राज्यपाल फागू चौहान करने जा रहे हैं. दरअसल इसके लिए मंदिर प्रबंधन एवं रिलायंस जियो के बीच समझौता हुआ है जिसके तहत ये लाइव दर्शन संभव होगा. मिली जानकारी के अनुसार जियो मोबाइल एवं जियो टीवी पर प्रसारण किया जाएगा.

महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल के अनुसार पटना का हनुमान मंदिर पूर्वी भारत का पहला मंदिर है, जिसका प्रसारण शुरू किया जा रहा है. गौरतलब है कि रिलायंस जियो की ओर से अब तक देश के चार प्रमुख मंदिरों का लाइव प्रसारण किया जा रहा है.बता दें कि महावीर मंदिर पटना चैनल (लाइव दर्शन) का उद्घाटन राज्यपाल फागू चौहान 3.30 बजे करेंगे. बहरहाल राजधानी पटना में महावीर मंदिर के लाइव दर्शन की शुरुआत के साथ ही कई अहम कार्यक्रम और भी हैं. आइये इनपर भी एक नजर डालते हैं.
स्व. रामलखन सिंह यादव की 14 वीं पुण्यतिथि, श्रीकृष्ण चेतना परिषद्
पहल के द्वारा फ्री आई चेकअप कैंप, डॉ दिवाकर तेजस्वी क्लिनिक में 1 बजे

मानव श्रृंखला पूर्वाभ्यास, गांधी मैदान में सुबह 11.30 बजे
थियेटर फेस्टिवल में नाटक खून का रिश्ता का मंचन, शाम 6.45 बजे
इंद्रधनुष सृजन कार्यशाला, किलकारी भवन में 12 बजे
पटना विश्वविद्यालय की ओर से व्हीलर सीनेट हॉल में कार्यशाला सुबह 11 बजे
एसएससी ऑफिस वेटनरी कॉलेज के पास धरना-प्रदर्शन, 11 बजे
कबड्डी खिलाड़ियों का स्वागत, पाटलिपुत्र खेल परिसर में दोपहर 1 बजे




Leave a Reply