BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर सिटी SP के बेटे की सड़क दुर्घ’टना में मौ’त, पटना से लौटते समय देर रात गड्‌ढे में पलटी कार

मुजफ्फरपुर सिटी SP राजेश कुमार के इकलौते बेटे की सड़क ‘हा’दसे’ में मौ’त हो गई। घट’ना वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के दौलतपुर के पास की है। गुरुवार अहले सुबह 3 बजे अपनी कार से पटना से मुजफ्फरपुर जा रहा था। सामने से आ रही गाड़ी को बचाने में गड्‌ढे में कार पलट गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौ’त हो गई। गाड़ी में सवार एक और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस महकमे में फैली सनसनी
घ’टना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। श’व को बरामद कर पुलिस प्रशासन ने हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, घायल को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान मधेपुरा जिला के साहूगढ़ वार्ड नंबर 5 मोरकाही टोला निवासी हरेराम यादव के बेटे अंगद कुमार के रूप में हुई।

दुर्घटना में घायल अंगद कुमार।

दुर्घटना में घायल अंगद कुमार।

पटना घूमने गए थे दोनों
अंगद के मुताबिक वह मुजफ्फरपुर सिटी SP राजेश कुमार का बेटा राजवीर शेखर (20) के साथ पटना घूमने गया था। अहले सुबह 3 बजे मुजफ्फरपुर लौटने के क्रम में हादसा हो गया। सामने से एक तेज रफ्तार गाड़ी आ रही थी। उसे बचाने के क्रम में कार गड्‌ढे में चली गई।

मुजफ्फरपुर SSP बोले- पूरा डिपार्टमेंट है साथ
मुजफ्फरपुर के टाउन DSP रामनरेश पासवान घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। वहीं, उनके साथ वैशाली SP मनीष भी हैं। मुजफ्फरपुर SSP जयंतकांत ने घटना को लेकर दुख प्रकट किया है। कहा कि यह बहुत मुश्किल परिस्थिति है। पूरा पुलिस डिपार्टमेंट उनके साथ है।

वहीं, हाजीपुर सदर SDPO राघव दयाल ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। तब तक दोनों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। बाद में पता चला कि दुर्घटना में मुजफ्फरपुर सिटी SP राजेश कुमार के बेटे की मौत हुई है।

Input :Dainik Bhaskar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.