BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में नाइजेरियन बंदी कर रहे हैं छठ व्रत, मुस्लिम महिला सहित 200 बंदी सूर्य को देंगे अर्घ्य

मुजफ्फरपुर के अमर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में छठ महापर्व मनाया जा रहा है। जेल प्रशासन की ओर इसके लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। मंगलवार को जेल परिसर स्थित पोखर में घाट बनाया गया है। उसे कृत्रिम लाइट और रंग-बिरंगे झालर से सजाया गया है।

इस बार मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में करीब दो सौ महिला और पुरुष बंदी छठ महापूर्व कर रहें है। इसमें एक नाइजेरियन युग्वूम सिनाची ओनिया (38) और एक मुस्लिम बंदी भी छठ पर्व कर रहें है। अपनी मन्नत पूरा होने के लिए अस्थागामी सूर्य को बुधवार को अर्घ्य देंगे।

जेल प्रशासन की ओर से सभी व्रतियों को कपड़ा दिया गया। पुरुष और महिला वार्ड में व्रतियों ने जेल प्रशासन की मौजूदगी में खरना किया। इधर, जेल अधीक्षक बिजेश कुमार मेहता ने बताया कि करीब 200 बंदी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे।इसमें एक मुस्लिम सहित 99 महिला बंदी है। वहीं, एक विदेशी भी है। जो छठ पर्व कर रहें है। पर्व को लेकर माहौल पूरा खुशनुमा हो गया है।

जेल में बंद बंदियों में भी खासा उत्साह है। छठव्रती महिलाओं द्वारा प्रस्तुत छठ पूजा गीत से परिसर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। जेल उपाधीक्षक सुनील कुमार मौर्य ने बताया कि अंदर सुरक्षाकर्मियों को चौकसी को लेकर विशेष हिदायत दी गई है। गुमटी से कड़ी चौकसी की जा रही है। पर्व के माहौल में किसी प्रकार की चूक नहीं हो। इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.