BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में मुखिया से मांगी 50 हजार रंगदारी, कैश नहीं देने पर ह’त्या की धम’की

मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड के रूपनपट्टी मथुरापुर के नवनिर्वाचित मुखिया रणजीत राय से 50 हज़ार रुपए की रंगदारी मांगने का मा’मला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर ह’त्या की धम’की भी दी गयी है। घट’ना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। मुखिया ने सकरा थाना में आवेदन देकर कार्रवा’ई की मांग करते हुए जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। थानेदार सरोज कुमार ने कहा कि धमकी मिलने की जानकारी मिली है। छानबीन शुरू कर दी गयी है।

मुखिया ने बताया कि वे गोपालपुर खुर्द के रहने वाले हैं। इस बार रूपनपट्टी मथुरापुर पंचायत से मुखिया चुने गए हैं। उनका बालू-सीमेंट का दुकान भी है। चुनाव जीतने के बाद गांव में जाकर जनता से रूबरू होकर धन्यवाद दे रहे थे। साथ ही उनलोगों की समस्या भी सुन रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर अंजान नम्बर से एक कॉल आया। कॉल रिसीव करने पर सामने वाले व्यक्ति ने कहा कि बहुत मुखियागिरी करते हो। इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार हो जाओ। जान की खैरियत चाहते हो तो 50 हजार रुपए रंगदारी देना होगा। अन्यथा हत्या कर दी जाएगी।

मुखिया ने जब पूछा कि तुम कौन बोल रहे हो। तो कहने लगा कि तुम सिर्फ रुपए का इंतज़ाम करो। नहीं तो अंजाम ठीक नहीं होगा। इसके बाद कॉल काट दिया। पीड़ित ने जब घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी तो वे लोग दहशत में आ गए। उनलोगों ने कहा कि तुरन्त थाना में जाकर शिकायत करें। इसके बाद उन्होंने थानेदार को पूरी घटना के सम्बंध में बताया और शिकायत दर्ज कराई।

थानेदार ने बताया कि कॉल आए नम्बर का पता किया जा रहा है। प्रारम्भिक जांच में आसपास के ही किसी की करतूत सामने आई है। वैसे कॉल डिटेल्स और लोकेशन निकालने के लिए सर्विलांस की टीम से सम्पर्क किया गया है। पुलिस अपने स्तर से भी पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.