Breaking News

मुजफ्फरपुर : श’राब में कीटना’शक मिला रहे माै’त के साैदागर; आधा दर्जन श’राब भट्टियाें काे उत्पाद विभाग की टीम ने तो’ड़ा

सूबे में जह’रीली श’राब पीने से माै’त का सिलसिला जारी है। मुजफ्फरपुर जिले में साेमवार और मंगलवार को दाे दिनाें में 5 लाेगाें की माै’त हाे गई। इस बीच खुफिया रिपोर्ट पर हुई का’र्रवाई में खुलासा हुआ है कि माैत के सौदागर देसी शरा’ब में कीट’नाशक और फ’फूंदनाशी मिला रहे हैं। मंगलवार काे मुख्यालय के आदेश पर सकरा थाने के पिल्खी में आधा दर्जन शरा’ब भट्टियाें काे उत्पाद विभाग की टीम ने ध्व’स्त किया।

वहां साइकिल चौक से एक किलोमीटर अंदर छापेमा’री में सुपर किलर-25 ब्रांड नाम की कीटना’शक और साफ ब्रांड की फंगीसाइड ज’ब्त हुई। वहीं, कांटी के नारायण भेरियाही से पुलिस ने मुखिया प्रत्याशी, पंचायत समिति प्रत्याशी और एक संवेदक काे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

उल्लेखनीय है कि 24 अक्टूबर को भी इस इलाके में और स्पेशल ब्रांच की सूचना पर ही शराब भट्टी ध्वस्त की गई थी। सोमवार को सकरा थाना क्षेत्र के पिल्खी में ही मीठा मिश्रित देसी शराब बनाने का वीडियो स्पेशल ब्रांच के हाथ लगा था। वीडियो एडीजी और आईजी को भेजा गया।

माैके से जब्त सामग्री

  • 65 लीटर तैयार देसी शराब और 3 चुलाई मशीन
  • 2500 लीटर मीठा मिश्रित लिक्विड
  • 1 लीटर वाली बोतल सुपर किलर-25, जिसमें आधा द्रव इस्तेमाल
  • 100 ग्राम एंट्राकोल
  • 200 ग्राम साफ फंगीसाइड
  • गुप्त सूचना के आधार पर देसी शराब बनाने के दाे अड्डे पर छापेमारी की गई। चुलाई शराब बनाने का मशीन बरामद हुआ। मौके से कीटनाशक की बरामदगी हुई है। इसकी जांच की जा रही है कि कीटनाशक शराब में मिलाया गया था कि नहीं। मौके से बरामद देसी शराब की भी जांच कराई जाएगी। – संजय कुमार राय, उत्पाद अधीक्षक

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.