हिन्दू धर्म में शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। मां लक्ष्मी की ही पूजा से इंसान को धन प्राप्ति होती है। ये तो आप सब जानते ही हैं, शास्त्रों में लक्ष्मी को चंचला कहा गया है। जिसके कारण वे कभी भी किसी एक घर में टिक कर स्थायी रूप से वास नहीं करती और समय समय पर सबके घर पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखती है | वैसे तो हमारे शास्त्रो में कई ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है जिसके द्वारा हम माँ लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते है लेकिन विष्णु पुराण में माँ लक्ष्मी के बारे में कईं तथ्य उल्लेखनीय है जिनके विषय में जानना हमारे लिए बेहद हितकारी साबित हो सकता है |

विष्णु पुराण के अनुसार माँ लक्ष्मी किसी भी घर में वास करने से पहले वहां रहने वाले लोगों को कुछ अद्भुत से संकेत अवश्य देती हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 संकेतों के विषय में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में यदि आप भी अनुभव कर रहे हैं तो इसका मतलब यही है की जल्द ही आपकी किस्मत चमकने वाली है और आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है आइये जानते हैं…

झाड़ू: अगर आपको सुबह के समय घर से बाहर निकलते समय कोई झाड़ू लगाता हुआ नजर आ जाए तो समझिए बहुत जल्द माँ लक्ष्मी आपके आंगन में आने वाली हैं और आपकी किस्मत बदलने वाली हैं क्योंकि झाड़ू माँ लक्ष्मी को काफी पसंद होता है|शंख: अगर सुबह उठते ही आपको कही से शंख की आवाज सुनाई दे तो इसका मतलब होता है की माता लक्ष्मी की कृपा आप पर होने वाली है |
हरी वस्तुएं: अगर आपको अचानक से हरी चीजे जैसे की हरे भरे पेड़ पौडे, पत्ते, पालक आदि के आसपास होने का संकेत नजर आने लगे तो समझ लेना चाहिए की माता लक्ष्मी की कृपा आप पर जल्द ही होने वाली है |
गन्ना: ये तो आप जानते ही होंगे कि गन्ने का रस सिद्धि विनायक पर अर्पित करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं इसीलिए सुबह के समय गन्ना दिखाई दे तो समझ जाइए कि भविष्य में धन संबंधी मामलों में सफलता मिलने वाली है। इसके अतिरिक्त धन कमाने के कई साधन मिल सकते हैं।




Leave a Reply