बेनीबाद में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस हरकत में, दो व्यक्तियों को देसी चुलाई शराब के साथ किया गिरफ्तार
मुज़फ़्फ़रपुर । ज’हरीली श’राब कां’ड के बाद मूज़फ्फरपुर पुलिस एक्शन में, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अ’वैध शरा’ब और कारो’बारियों के खि’लाफ पुलिस छापेमा’री अभियान में लगी है और काफी हद तक तस्करो पर नकेल कसती भी दिख रही है. जिलेभर में अबतक सैंकड़ो तस्करो के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की है.
इसी कड़ी में बेनीबाद ओपी की पुलिस ने भी दो लोगो को धरदबोचा. साथ ही कई लीटर चुलाई शराब भी जब्त किया. बताया गया कि ओपी क्षेत्र के भगतपुर से कार्रवाई कर मिली सफलता.


बेनीबाद ओपी प्रभारी राजपत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दो व्यक्तियों को ओपी क्षेत्र के भगतपुर से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 6 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त किया गया. दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है. दोनों की पहचान भगतपुर के बिकाऊ राय और बैजनाथ उर्फ आशिक मंडल के रूप बताया गया है. साथ ही ओपी प्रभारी राजपत कुमार ने लोगो से अपील किया कि किसी भी तरह के प्रदार्थो का सेवन न करें साथ ही कहा कि अगर किसी भी तरह की कोई सूचना मिले तो जानकारी साझा करें, पुलिस कार्रवाई हेतु अग्रसर है.





Leave a Reply