BIHARBreaking NewsSTATE

गायघाट में श’राब के खि’लाफ पुलिस की का’र्रवाई, आधा दर्जन से ज्यादा तस्करो को किया गि’रफ्तार

गायघाट में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, आधा दर्जन से ज्यादा तस्करो को किया गिरफ्तार

गायघाट। बिहार के कई जिलों में जहरीली शराब से मौत के बाद जंहा एक तरफ राजनीति गतिविधियां गर्म है वंही दूसरी और पुलिस महकमे में हड़कम्प मचता हुआ दिख रहा है, आपको बता दें कि मूज़फ्फरपुर में एक बार फिर कथित जहरीली शराब का मामला सामने आया है जिसके बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है. वंही इसको लेकर लगातार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्री में अवैध शराब के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी है साथ ही पुलिस अब पियकरों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम कर रही है.

इसी कड़ी में गायघाट थाना की पुलिस ने भी महिला कारोबारी सहित 8 लोगो को धरदबोचा. बताया गया कि सभी को थाना क्षेत्र के बलुआहा के समीप से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगो में सुमिंत्रा देवी, राजा कुमार, सूरज कुमार, तीनों मां पुत्र है। सुरेश सहनी, अजय सहनी, छोटू कुमार, जारंग बलुआहां का है धनंजय कुमार, अजय कुमार ककरिया गांव का है. साथ ही पुलिस ने 11लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया है.

गायघाट थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला कारोबारी सहित कुल 8 लोगो को गिरफ्तार किया गया, साथ ही पुलिस ने 11लीटर देशी शराब बरामद किया गया. पुलिस ने थाना क्षेत्र के बलुआहा के पास कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है. साथ ही कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.