ब्रेकिंग; शिवदाहा में निवर्तमान पंसस प्रत्याशी शांति देवी ने छठ व्रतियों के बीच किया पूजा सामग्री का वितरण
Repoted by Deepak
गायघाट । लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड की शिवदाहा पंचायत के निवर्तमान सह पंसस प्रत्याशी शांति देवी ने अपने आवास पर छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री सूप,फल आदि का वितरण किया।निवर्तमान पंसस शांति देवी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी लोक आस्था के महापर्व छठ पर अपने पंचायत के ग्राम शिवदाहा में दर्जनो छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। यह परंपरा उनके कार्यकाल पिछले पांच वर्षो के समय से ही चला आ रहा है। वह अपने जीवन काल में छठ व्रतियों के बीच अर्घ्य सामग्री वितरण किया करती है ।उनहोंने बताया कि आपसी भाईचारा प्रेम सौहार्द की मिसाल है। पंसस प्रत्याशी शांति देवी ने सारे छठ व्रतियों से आशीर्वाद मांगा। छठ व्रतियों ने भी पंसस प्रत्याशी शांति देवी को लंबी उम्र के लिए आशीर्वाद दिया।





Leave a Reply