Breaking News

मुजफ्फरपुर : दूसरी डाेज में सुस्ती बरत रहे ढाई लाख लाेग वैक्सीन लगाने आज इनके घर जाएगी टीम

काेराेना टीके की पहली डाेज ले चुके जिले के करीब ढाई लाख लाेग दूसरी डाेज लेने में सुस्ती बरत रहे हैं। ये लाेग न ताे पास के केंद्र, न ही सदर अस्पताल आकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने महाअभियान के तहत टीम काे घर-घर भेज कर इन सबका टीकाकरण कराने का निर्णय लिया। आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के माध्यम से इन सबका सर्वे कराया गया।

पूरा डाटा सामने आने पर 7 नवंबर यानी रविवार काे घर-घर टीकाकरण की तिथि निर्धारित की गई है। इसके लिए 830 माेबाइल टीम का गठन करने के साथ-साथ 70 स्थाई केंद्र भी बनाए गए हैं। माेबाइल टीम व केंद्राें पर काेराेना टीके की पहली डाेज भी दी जाएगी। महाअभियान की निगरानी डीएम व डीडीसी करेंगे। विभाग के अपर सचिव ने शनिवार काे वीडियाे कांफ्रेंसिंग से डीएम व सीएस काे कई दिशानिर्देश दिए।

महाअभियान की तैयारी

  • 830 मोबाइल टीम का हुआ गठन
  • 70 स्थाई केंद्राें पर भी हाेगा वैक्सीनेशन

बाेले सीएस- परदेस से आनेवालाें ने यदि टीका नहीं लिया है ताे यहां जरूर लगवा लें
मुजफ्फरपुर | सीएस डाॅ. विनय शर्मा ने बताया कि रविवार काे महाअभियान चलेगा। इसमें पहली डाेज वाले भी काेराेना वैक्सीन लगवा सकेंगे। उन्हाेंने कहा कि दिवाली-छठ में दूसरे परदेस से काफी संख्या में लाेग आए हैं। उनमें से जिन लाेगाें ने वहां टीका नहीं लगवाया वे यहां जरूर लगवा लें।

उन्हाेंने बताया कि जिले में अब तक दाेनाें डाेज मिला कर कुल 30,10,752 लाेगाें काे काेराेना टीका दिया जा चुका है। इनमें 22,68,665 ने पहली व 7,42,087 ने दूसरी डाेज ली है। उधर, शनिवार काे जिले में 153 केंद्राें पर 2029 लाेगाें काे वैक्सीनेट किया गया।

सीडीपीओ व बीएसओ काे मिला जिम्मा |
सभी बाल विकास परियाेजना अधिकारी व प्रखंड आपूर्ति अधिकारी काे विशेष मेगा कैंप में टीकाकरण का जिम्मा सौंपा गया है। एसडीओ पूर्वी ज्ञानप्रकाश ने सभी सीडीपीओ व बीपीएम काे आंगनबाड़ी केंद्र व प्रखंड आपूर्ति अधिकारी काे पीडीएस दुकानदारों के माध्यम से लाेगाें काे मेगा कैंप व माेबाइल टीम तक पहुंचवाने की व्यवस्था करने के लिए कहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.