बिहार में जहरीली शराब पीने से लगातार हो रही मौत पर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। आज मुजफ्फरपुर में RJD MLA अनिल सहनी ने बड़ा बयान दिया। कहा कि सरकार जहरीली शराब बिकवा रही है। इसका उद्योग लगाया गया है। इसलिए मृत लोगों का पोस्टमार्टम नहीं करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार से शराबबंदी नहीं सम्भल रही है तो इसे समाप्त कर दें। थाना से शराब बिकवाए। आज जो ब्लैक से लोग 600-700 रुपये में खरीदकर पी रहे हैं। वे कम से कम असली शराब तो पिएंगे। उसका 1000 रुपये लीजिए। जहरीली शराब तो नहीं पीने को विवश होंगे। लोग संतुष्ट तो रहेंगे की असली शराब पी रहे हैं।
RJD MLA ने कहा कि वे लोग अब आंदोलन करेंगे। सरकार की ये दोहरी नीति समझ से परे है। एक तरफ शराबबंदी लागू कर राज्य को 1200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। दूसरी तरफ बिजली से लेकर सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमत में वृद्धि कर टैक्स वसूला जाने लगा। दोनों स्थिति में तो जनता ही भुगत रही है। आज हमारे नौनिहाल, जिनके बैग में किताब-कॉपी होनी चाहिये। उनके बैग से शराब की बोतल निकलती है। इसका जिम्मेवार कौन है। सिर्फ हमारी बिहार सरकार। इसमें अविलंब सरकार को ठोस निर्णय लेना होगा। अन्यथा अब व्यापक पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।


बता दें कि मुज़फ़्फ़रपुर में भी गत दिनों सरैया में छह लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गयी थी। इसके अलावा सकरा में भी दो लोगों की मौत हुई थी। लेकिन, इसमे परिजन ने शराब पीने की पुष्टि नहीं कि। जबकि इलाके में जहरीली शराब के सेवन की मौत की चर्चा जोरों पर थी।




Leave a Reply