BIHARBreaking NewsSTATE

दरभंगा में 6 बदमाश दुकान में घुसे, 27 किलो चांदी समेत 600 ग्राम सोना लू’टा

दरभंगा के बहेड़ी में शुक्रवार दोपहर एक ज्वेलरी शॉप से 30 लाख रुपए की लूट हो गई। घटना थाना क्षेत्र के शंकर रोहार स्थित राजश्री ज्वेलर्स की है। 4 बाइक पर सवार 6 बदमाश आए थे। ज्वेलरी दुकान के अंदर पहुंचते ही अपराधियों ने अंदर मौजूद लोगों को धमकाया और साथ ही कई ग्राहकों के साथ मारपीट भी की। दुकान संचालक राज कुमार साह ने बताया कि अपराधी दुकान से 1.50 लाख रुपए नकद और 30 लाख से अधिक के आभूषण लूट ले गए।

घटना के संबंध में बेनीपुर DSP डॉ. कुमार सुमित ने कहा- ” राजश्री ज्वेलर्स से लूट हुई है। 6 बदमाशों ने 600 ग्राम सोना और 25 से 27 किलो चांदी के आभूषण लूट लिए। साथ ही डेढ़ लाख रुपए कैश भी लूट लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। CCTV फुटेज की देखे जा रहे हैं। अपराधियों की ट्रैकिंग के लिए छापेमारी की जा रही है।”

हथियार के बल पर 30 लाख से अधिक की लूट
दुकान संचालक राज कुमार साह के अनुसार, 4 बाइक पर सवार 6 अपराधी हेलमेट पहनकर दुकान में दाखिल हुए। सभी के पास हथियार थे। बदमाश गल्ले के पास पहुंचे और दुकान के संचालक को पिस्टल सटाकर दुकान में रखे करीब 600 ग्राम सोना और 25 से 27 किलो चांदी लूट ली। इसके बाद दुकान के संचालक ने घटना की सूचना बहेरी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बेनीपुर DSP पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान संचालक ने बताया कि अपराधियों ने दुकान में मौजूद ग्राहकों के साथ भी मारपीट की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.