दीपोत्सव का पर्व दीपावली के मौके पर हाजीपुर के विभिन्न चौक चौराहे पर फूल, पूजन सामग्री की दर्जनों दुकानें सज गई है। लोग अहले सुबह से ही अपने अपने घरों और दुकानों को सजाने के लिए फूल, पूजन सामग्री की खरीदारी करने में जुटे हैं।
हाजीपुर शहर के राजेन्द्र चौक,अनवरपुर चौक,स्टेशन चौक,गुदरी बाजार,गांधी चौक,पासवान चौक समेत विभिन्न चौक चौराहे पर दुकानें सजी हुई हैं, लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।


हाजीपुर शहर के फुटपाथ और दुकानों में सजी पूजन सामग्री की कीमतें, कमल का फूल 20 रुपये पीस,गेंदा 30 पीस ,गुलाब 30 पीस,कसैली फूल 15 पीस ,पान 01 रुपये पत्ता, मोमबत्ती 7 रुपये से 200 रुपये तक पैकेट,फरही 60 रुपये किलों,लावा 200 रुपये किलो, बुंदिया 120 रुपये किलों,लड्डू 200 से 250 रुपये किलो बिक्री हो रही है।




Leave a Reply