BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : वायरल फीवर से फिर बी’मार हाेने लगे बच्चे, अस्पतालाें में 24 घंटे में 45 भर्ती

वायरल फीवर से बच्चे फिर से बीमा’र हाेने लगे हैं। दिन-रात के तापमान में अंतर से रोटा, इन्फ्लुएंजा व राइनो आदि वायरस बच्चाें काे अपनी चपेट में ले रहे हैं। 24 घंटे में एसकेएमसीएच, केजरीवाल और सदर अस्पताल में वायरल फीवर से 45 बच्चाें काे भर्ती किया गया है। इसमें एसकेएमसीएच में 25, केजरीवाल में 14 और सदर अस्पताल में 6 बच्चाें का इलाज चल रहा है। सभी बच्चाें की हालत खतरे से बाहर है।

सिविल सर्जन डॉ. विनय शर्मा ने गंभीरता से इलाज करने और हर दिन रिपाेर्ट देेने का निर्देश दिया है। उन्हाेंने बताया कि सभी जगह इलाज के साथ जांच और दवा उपलब्ध है। माैसम बदल रहा है, ऐसे में बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। पीएचसी प्रभारियाें काे भी अलर्ट किया गया है। 10-10 बेड का चाइल्ड वार्ड पीएचसी में बना है। फिर गंभीर स्थिति पर एसकेएमसीएच रेफर करना है।

डीएम के आदेश के बावजूद आधा-अधूरा पर ही बंद हाे गया साेशल इकाेनाॅमी सर्वे
करीब डेढ़ माह पहले बड़ी संख्या के बच्चाें में वायरल फीवर से बीमार हाेने के बाद डीएम ने सभी पीएचसी के ओपीडी में सर्वे कराया था। इसमें तीन दिनाें में करीब 2000 बच्चाें के इलाज करने की बात सामने आई थी। इसके बाद साेशल इकाेनाॅमी सर्वे कराने का निर्देश दिया था। हालांकि, तब तक वायरल फीवर का असर कम हाे गया और बीच में ही आधा-अधूरा हुआ साेशल इकाेनाॅमी सर्वे बंद हाे गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.