BIHARBreaking NewsSTATE

गायघाट में पुलिस ने चलाया श’राब मुक्त अभियान, देशी चुल्लाई श’राब के संग पांच को किया गि’रफ्तार

गायघाट में पुलिस ने चलाया शराब मुक्त अभियान, देशी चुल्लाई शराब के संग पांच को किया गिरफ्तार

Repoted by Deepak

मुजफ्फरपुर । बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन अवैध शराब का धंधा रुक नहीं रहा है।जिले में जहरीली शराब पीने से मौत मामला रूक नहीं रहा है। इधर जिले के रूपौली में शराब पीने से मौत हो गई हैं। जिले में धड़ल्ले से शराब की तस्करी हो रही है। यहां गांव-गांव में शराब के धंधेबाज अड्डा जमाए बैठे हुए हैं।जगह-जगह खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है। शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि आम लोगों को तो छोड़िए, पुलिस वालों को भी नहीं बख्श रहे हैं। शराब के तस्कर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर देता हैं। सूबे में धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस एवं उत्पाद विभाग का दावा है कि जो भी शराबबंदी कानून के खिलाफ काम करेगा उस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। हालांकि, कुछ दिनों से लगातार शराब मामलों में शराब जब्त करने के साथ शराबियों पर कार्रवाई हो रही है।इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कारवाई करते हुए गायघाट पुलिस टीम ने थलवाड़ा से छापेमारी कर 4 लीटर देशी शराब के संग कई लोगों को लोगों को गिरफ्तार किया हैं।थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शराब धंधेबाज के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार लगातार छापेमारी की गई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मदन सहनी के दरवाजे से पुलिस ने तीन देशी शराब के संग धंधेबाज समेत दो नशेड़ी को गिरफ्तार किया हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.