BIHARBreaking News

मुजफ्फरपुर : रामबाग राेड में फंगस लगा लड्डू बेच रहा था दुकानदार, धावा दल ने फेंकवाया

धनतेरस, दीपावली व महापर्व छठ आया ताे खाद्य सुरक्षा विभाग की नींद खुली। मंगलवार काे विभाग की ओर से शहर के सरैयागंज, रामबाग राेड, देवी मंदिर राेड व छाता चाैक स्थित 14 दुकानाें पर धावा बाेलकर पनीर, खाेया, छेना, काजू बर्फी, कलाकंद, दाना लड्डू आदि के 43 सैंपल लिया गया और जांच के लिए पटना लैब भेजा गया।

आश्चर्य की बात ताे यह है कि शहर में सरेआम मिठाई दुकानाें में मिलावट के साथ फंगस लगे सामान की बिक्री हाे रही है और विभाग इससे अंजान बना रहा। मंगलवार काे जब डीएम की ओर से गठित धावा दल रामबाग राेड स्थित एक मिठाई दुकान में पहुंचा ताे वहां फंगस लगा दाना लड्डू बेचा जा रहा था। दुकान का लाइसेंस भी खत्म हाे गया था। गंदगी की भरमार थी।

मिठाई कब बनी और यह कब तक खाने याेग्य है, इसका डिस्प्ले भी नहीं था। इसके बाद धावा दल ने इस दुकान से करीब 50 किलाे लड्डू जब्त कर फेंकवा दिया। वहीं, दुकानदार काे नाेटिस देकर चेतावनी दी कि दाे दिन में सुधार नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।

धावा दल में मजिस्ट्रेट के रूप में सहायक निदेशक ब्रजभूषण कुमार और मुशहरी के प्रखंड आपूर्ति अधिकारी संताेष कुमार शामिल थे। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुदामा चाैधरी ने बताया कि मिलावट राेकने को लेकर दुकानाें पर छापेमारी की जा रही है। यदि रिपाेर्ट में मिलावट की पुष्टि हाेती है ताे संबंधित दुकानदार पर नियमानुसार कार्रवाई हाेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.