BIHARBreaking NewsSTATE

Dhanteras 2021 : धनतेरस के दिन इन राशियों पर रहेंगी मां लक्ष्मी मेहरबान, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

Dhanteras : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 2 नवंबर को मंगलवार है। आज से ही दिवाली के महापर्व की शुरुआत हो रही है। आज कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। हर साल इसी दिन धनतेरस का पावन पर्व मनाया जाता है। इस समय शुक्र धनु राशि में विराजमान हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शुक्र के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं धनतेरस के पावन दिन किन राशियों पर रहेंगी मां लक्ष्मी मेहरबान-

मेष राशि

  • शुभ परिणाम मिलेंगे।
  • परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
  • धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी वरदान से कम नहीं है।
  • जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।

सिंह राशि

  • सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय बेहद शुभ रहने वाला है।
  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

कन्या राशि

  • कन्या राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। 
  • कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
  • नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।
  • परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
  • धन- लाभ होगा।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • नया कार्य आरंभ करने के लिए समय शुभ है।
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
  • विद्यार्थियों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.