BIHARBreaking NewsSTATE

Dhanteras 2021: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, मुश्किलों से घिर सकता है जीवन

धनतेरस के दिन को खरीदारी के लिए अति उत्तम माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन सोने-चांदी से बनी चीजें, पीतल और ताबें के बर्तन आदि खरीदने से बरकत आती है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं कि आखिर धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं। कई बार लोग जानकारी का अभाव होने के कारण धनतेरस पर गलत चीजें खरीद लेते हैं। इस साल धनतेरस 2 नवंबर 2021, दिन मंगलवार को है। जानिए धनतेरस पर किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए

1. स्टील और प्लास्टिक की चीजें- धनतेरस पर स्टील और प्लास्टिक की चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। धनतेरस पर प्लास्टिक या स्टील से बनी चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है। 

2. एल्युमिनियम और लोहे की चीजें– धनतेरस पर एल्युमिनियम खरीदना आपको मुश्किलों में डाल सकता है। ज्योतिष शास्त्र में एल्युमिनियम को दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। क्योंकि इस पर राहु का प्रभाव होता है। इसी तरह से लोह शनिदेव से संबंधित है। 

3. काले रंग की चीज– धनतेरस पर काले रंग की कोई भी चीज घर न लाएं, इसे अशुभ माना जाता है।

4. नुकीली चीजें- धनतेरस पर नुकीली या धारदार चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। यहां तक कि सुई भी न खरीदें। मान्यता है कि ये घर में अशांति का कारण बनती हैं

5. कांच के बर्तन- धनतेरस पर कांच के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। कांच का संबंध राहु से माना जाता है। इसलिए इस दिन कांच के बर्तनों को खरीदने से बचना चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.