मुजफ्फरपुर जिले कि विशेष पुलिस टीम ने लू’ट की 9 वाहनों के साथ 6 लू’टेरों को गिर’फ्तार किया है। इनके पास से दो स्कार्पियो, एक बोलेरो, दो कार और चार बाइक के अलावा चार पि’स्टल और तीन गोलियां भी बरामद हुआ है। SSP जयंतकांत ने इसकी जानकारी दी।
एसएसपी ने बताया कि ये गिरोह काफी दिनों से जिले में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस कब से इस गिरोह के शातिरों को तलाश कर रही थी। लेकिन, यह बार-बार अपना ठिकाना बदल लें रहा था। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली की यह गिरोह कांटी क्षेत्र में एकजुट होकर लूटपाट की योजना बना रहा है। DSP वेस्ट कुमार अभिषेक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। मौके से चार लूटेरे फरार हो गए। वहीं छह को टीम ने दबोच लिया। अन्य की तलाश में टीम छापेमारी कर रही है।
इरशाद है गिरोह का सरगना
गिरफ्तार अपराधियों में कांटी दामोदरपुर का मोहम्मद इरशाद, साहेबगंज गीता छपरा का मोहम्मद मेराज, कांटी शाहपुर का धीरज कुमार, कलवाड़ी का राकेश कुमार, राजेश कुमार और दामोदरपुर का मोहम्मद नौशाद है।
SSP ने कहा की इरशाद इस गिरोह का सरगना है। इसके साथ करीब एक दर्जन शातिर हैं, जो हाइवे और सुनसान जगहों पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हैं। इरशाद के खिलाफ पूर्व से हत्या और आर्म्स एक्ट के मामला दर्ज है। वहीं मेराज के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के केस है। अन्य के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।







Comment here