CM नीतीश कुमार ने बढ़ती महंगाई को लेकर सोमवार को लाचारगी जाहिर की। उन्हें महंगाई के बारे पता तो है, लेकिन वो कुछ कर नहीं कर सकते हैं। उन्होंने अपने आपको इससे अलग बताया। CM नीतीश कुमार बढ़ती महंगाई पर कहा, अब कोई यहां की बात तो नहीं ना है, पूरे देश की ना बात है। यहां के बारे में कोई बात हो तब ना। सीमित जगह की बात होती तो बात थी यह तो पूरे देश की बात है। प्रतिदिन यह खबर सामने आती रहती है कि पेट्रोल-डीजल के दाम कभी बढ़ते हैं तो कभी कम होते हैं। इस पर हम लोग क्या कर सकते हैं। यह कोई नई चीज नहीं है।
तेजस्वी पर क्या बोले CM
CM ने तेजस्वी यादव के बयान को लेकर कहा कि जिसको जो मन में आता है, बोलता है। उस पर हम ध्यान नहीं देते। इसका कोई मतलब नहीं निकलता। हम पर अनाप शनाप बोलने पर पब्लिसिटी मिलती है। CM ने उपचुनाव पर कहा कि बिहार की जनता मालिक है। वह सब देख रही है। हमारा जो काम है, वह हम कर रहे हैं। कुशेश्वरस्थान और तारापुर उपचुनाव पर कल जनता का फैसला आ जाएगा।


दोनों सदन में लिया गया था संकल्प
नीतीश कुमार ने जहरीली शराब को लेकर मरे लोगों पर कहा कि विधानसभा और विधान परिषद् की ओर से संकल्प पारित किया गया था। वहीं, सरकारी कर्मियों-अधिकारियों ने भी संकल्प लिया। इसके बाद बिहार में शराबबंदी लागू किया गया था। अब जो लोग गड़बड़ी करते हैं। उन पर कार्रवाई भी होती है।

उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग शराबबंदी के पक्ष में हैं। सब लोग जानते हैं कि इसे पीने से नुकसान होता है। कुछ लोग ही इसके खिलाफ हैं। जो लोग पीना चाहते हैं और धंधा करते हैं। वहीं, इस तरह की खबर को और प्रसारित करना चाहिए ताकि सभी इससे सबक लें।




Leave a Reply