खगड़िया में धनतेरस और दीपावली को लेकर लोग इसकी तैयारी और खरीदारी में जुट गए हैं। शहर से लेकर गांव की बाजारों में दीपावली को लेकर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की मांग काफी ज्यादा है। लोगों को कोलकाता, लखनऊ व कानपुर, बनारस, जूनागढ़ की बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खूब भा रही हैं। बाजार में अभी 35 रुपये से लेकर 1000 तक कि मूर्तियां उपलब्ध हैं। लोग मिट्टी और प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियों को पसंद कर रहे हैं।
बाजार में जुटने लगी भीड़
स्थानीय नगर पालिका रोड में लक्ष्मी गणेश की मूर्ति बेचने वाले एक दुकानदार ने बताया कि त्योहार का उत्साह बाजार में दिख रहा है। दुकानदार ने कहा कि लक्ष्मी गणेश की मूर्ति में लोग सबसे ज्यादा बनारस और चुनागढ़ की बनी मूर्तियों का डिमांड कर रहे हैं।


इसबार लोगों को स्वदेशी आ रहा पसंद
रोशनी और खुशी का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा वैसे ही लोगों ने अपनी जरूरत के सामानों की खरीदारी शुरू कर दी है। लोग लक्ष्मी गणेश की मूर्ति के अलावे घर के सजावट का भी ध्यान रख रहे हैं। खगड़िया बाजार में इस बार चीनी झालरों की नहीं स्वदेशी झालरों की मांग अधिक है। लोगों का मानना है कि चीन हमारे पैसे से हम पर ही हमला करता है। इसलिए स्वदेशी झालर खरीदना उनके लिए अधिक जरूरी है। राजेन्द्र चौक के दुकानदार विजय का कहना है कि लोग स्वदेशी झालर खरीदने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं।





Leave a Reply