मुज़फ़्फ़रपुर : अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की भी चिंता करते हैं प्रधान मंत्री :- सुरेश कुमार शर्मा
पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गयी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुजफ्फरपुर के पश्चिमी नगर मंडल में बैग वितरण कार्यक्रम में योजना के लाभार्थियों से संवाद किया । श्री शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के बारे में भी सोचता हैं | जहाँ कोरोना के इस ममहामारी में पूरे विश्व में एक संकट का बादल छा गया उस महामारी में भी हमारे देश के प्रधानमंत्री श नरेंद्र मोदी जी ने अपने गरीब भाई बहनों के लिए मुफ्त राशन देने का कार्य किया l जिससे कि देश का कोई भी गरीब भाई बहन भूखा न रहे l इस विकट परिस्थिति में जिस तरह से नरेंद्र मोदी ने देश का नेतृत्व किया और इस महामारी से बेहतरीन ढंग से इसके खिलाफ प्रहार किया वह खुद में अकल्पनीय है l मैं मानता हूँ कि यह देश का सौभाग्य है कि हमें नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है जो कि भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है l
मौके पर रंजन कुमार जिला अध्यक्ष भाजपा, विवेक कुमार पूर्व उपमहापौर , मनोरंजन कुमार शाही, मंडल अध्यक्ष अमित रंजन , आनंद सिंह , मोहन साहनी , हरिओम कुमार , राघवेंद्र जिला आईटी सेल के पदाधिकारी अमन राज , राजेश भारतीया इंजीनियर अजीत कुमार एवं अन्य उपस्थित थे l










Comment here