मुजफ्फरपुर में शहर में दो दिनों तक ट्रैफिक सिस्टम बदल जाएगा। धनतेरस और दीपावली को देखते हुए शहर के कई मार्गों को वन वे करने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है। इससे ट्रैफिक पुलिस और सभी थानेदारों को अवगत करा दिया गया है। SSP जयंतकांत ने इसका सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। बता दें पर्व त्योहार के मौके पर बाजार में खरीददारी के लिए अत्यधिक भीफ उमड़ पड़ती है। इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है। लोग घंटे तक जाम से जूझते हैं और पुलिस प्रशासन को कोसते हैं। इसे देखते हुए बाज़ार में इंट्री वाले कई मार्ग को वन वे कर दिया गया और वाहनों के पड़ाव के लिए पार्किंग भी बनाया गया है। गाड़ियां वहीं पर लगेंगी। शहर में वाहन के प्रवेश करने पर जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा किसी भी सड़क और ओवरब्रिज पर वाहन खड़ी करने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
इन मार्गों में रहेगा वन वे
- अखडाघाट रोड से आने वाले वाहन सिकन्दरपुर मोड़ से रानी सती मंदिर होते हुए करबला जाएगी।
- सरैयागंज से गोला रोड की ओर किसी प्रकार के वाहनों के जाने की अनुमति नहीं होगी।
- बनारस बैंक चौक से आने वाली वाहन गांधी पुस्तकालय वाली गली से अखडाघाट रोड में जाएगी।
- हरिसभा चौक और छोटी कल्याणी की ओर से आने वाली सभी गाड़ियां कल्याणी होते हुए मोतीझील ओवरब्रिज से होते हुए स्टेशन रोड में निकलेंगी।
- ब्रह्मपुरा की ओर से आने वाली सभी वाहन DM आवास होते हुए कम्पनीबाग चौक तक जाएगी। उससे आगे पैदल जाना होगा।
- इसके अलावा पहले से जो रुट वन वे निर्धारित है, वह लागू रहेगा।


यहां बनाया गया पार्किंग स्थल
- अखडाघाट से आने वाली सभी वाहन देना बैंक के सामने खाली सरकारी जमीन में पार्किंग होंगी।
- बनारस बैंक चौक से आने वाली वाहन MSKB विद्यालय के कैम्पस में लगेगी।
- मिठनपुरा से आने वाली वाहन मुखर्जी सेमिनरी में पार्क होंगी।
- मोतीझील से आने वाली वाहन बीबी कॉलेजिएट में लगेगी।
- ब्रह्मपुरा से आने वाली वाहनों को शहीद खुदीराम बोस मैदान और मुजफ्फरपुर क्लब में पार्क किया जाएगा।





Comment here