जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए बिहार के लाल ऋषि कुमार का पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से पटना लाया गया। पटना हवाई अड्डे पर शहीद ऋषि कुमार को सेना के अधिकारियों, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य मंत्रियों और बिहार सरकार के अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। पटना हवाई अड्डे पर स्टेट हैंगर में शहीद ऋषि कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।



पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाते श्रम मंत्री जीवेश मिश्रा।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ऋषि की शहादत पाकिस्तान के कायराना हरकतों की वजह से हुई है। इनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। हम बदला जरूर लेंगे। मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि पाकिस्तान की नापाक हरकत के कारण ऋषि कुमार शहीद हुए। उनके असमयिक मौत से हम सब दुखी हैं।

पटना हवाई अड्डा पर मौजूद शहीद के मामा सुदर्शन सिंह ने कहा कि ऋषि हमारे घर का इकलौता चिराग था। वह देश के लिए शहीद हुआ है। हमारे परिवार के चार अन्य सदस्य भी सेना में हैं।
एयरपोर्ट पर शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन को गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद सड़क मार्ग से रविवार देर रात पार्थिव शरीर बेगूसराय स्थित उनके निवास पर ले जाया गया है। सोमवार की सुबह 7 बजे बेगूसराय के GD कॉलेज परिसर में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। इसके बाद सिमरिया गंगा घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।




Leave a Reply