BIHARBreaking NewsSTATE

सीतामढ़ी में चोरों ने उड़ाई दारोगा की कार

सीतामढ़ी में जब पुलिस सुरक्षित नहीं तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना बेमानी है। मामला जिले के रीगा थाने का है। जहां चोरों ने दिनदहाड़े दारोगा की ही कार गायब कर दी। हैरत की बात यह है कि दारोगा जी की कार थाने से चंद दूरी पर स्थित सोनार बाजार से गायब कर दिया गया। रीगा थाने में पदस्थापित दारोगा अनिल कुमार मूल रूप से सारण जिले नयागांव के रहने वाले है।

इस संबंध में दारोगा अनिल कुमार ने बताया कि उनका परिवार सफेद रंग की स्कार्पियो (नंबर BR 01 PK 0672) से आए थे। शुक्रवार को चालक ने स्कार्पियों को सोनार बाजार के पास खड़ा कर दिया। वहीं मार्केटिंग करने सोनार चौक पर चला गया। करीब एक घंटा बाद लौटा तो कार गायब थी। उसने दारोगा जी को इसकी खबर दी।

दारोगा ने पहले अपने स्तर से खोजबीन की। जब सफलता नहीं मिली तो शुक्रवार को रीगा थाने चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बदनामी के डर से मामला मीडिया से छिपाने की पूरी कोशिश की। लेकिन पूरे मामले की पोल खुल गई है। लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, तो जनता किसके भरोसे रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.