BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में छठ पर सताएगी तेज ठंड, छठ महापर्व पर 4 डिग्री तक नीचे गिर सकता है टेंप्रेचर

लोक आस्था के महापर्व छठ पर इस बार ठंड थोड़ी अधिक सताने वाली होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, नवंबर के पहले सप्ताह में पश्चिमी हवा का प्रवाह स्थिर रहेगा। इस कारण से तापमान में काफी उतार-चढ़ाव होगा। इस दौरान दीपावली पर लगभग 2 डिग्री तापमान नीचे आएगा जबकि 10 और 11 नवंबर को रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक कमी हो सकती है। मौसम विभाग ने दीपावली तक 2 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने का पूर्वानुमान जताया है।

छठ पर लुढ़क सकता है पारा
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि छठ पर सुबह के अर्घ्य के दौरान पारा काफी लुढ़का होगा जिससे घाटों पर ठंड का सामना करना होगा, हालांकि मौसम विभाग के निदेशक विवेक सिन्हा का कहना है कि हवा के प्रभाव में सुस्ती के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।

पश्चिमी हवाओं से गिर रहा तापमान
बिहार में 3 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बहने वाली हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में कमी देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के सभी हिस्से में मौसम शुष्क (ड्राई) बना हुआ है। इस दौरान पश्चिम की तरफ से हवाएं लगातार बिहार के सभी हिस्से में प्रवेश कर रही हैं। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से दिन के साथ रात का पारा भी एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पश्चिमी हवा का प्रवाह जितना तेज होगा उतनी ही तेजी से तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा।

दिन में तेज हो रही है हवा की गति
मौसम के जानकारों की मानें तो दिन में हवा की गति रात की अपेक्षा तेज हो जा रही है। तेज हवा की गति दिन में 7 से 12 किलोमीटर और रात में 3 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके बावजूद भी दिन का पारा स्थिर और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.