BIHARBreaking NewsSTATE

BJP और RJD एक हो गए! लालू प्रसाद और BJP के RK सिन्हा की मुलाकात को कांग्रेस ने बनाया मुद्दा

भाजपा और राजद का समझौता हो गया है। इनका असली चेहरा उजागर हो गया है। दोनों सांप्रदायिक हैं, जीतने के लिए किसी भी स्तर पर जा सकते हैं। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद माधव ने कही। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया और सवाल किया है कि सच क्या है? आनंद माधव ने इसे ट्वीटर पर इलेक्शन कमीशन को भी टैग किया है। उन्होंने ट्वीटर पर सवाल किया है कि ‘ लालू प्रसाद, RK सिन्हा और नंदकिशोर बाबू अंधेरे में क्या बतिया रहे होंगे? साथ में तेजस्वी यादव भी हैं। सांप्रदायिक ताकतों से सावधान! बस कांग्रेस ही विश्वसनीय।’

आनंद माधव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और भाजपा के वरिष्ठ नेता आरके सिन्हा के साथ वाला फोटो भी सोशल मीडिया पर डाला है। बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर अपील की है कि तारापुर और कुशेश्वर स्थान के मतदाता से अपील है कि वे इन तस्वीरों को देख कर वोट करें।

राजद ने कहा यह व्यक्तिगत मुलाकात थी, राजनीतिक नहीं

राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कांग्रेस के आरोप पर कहा है कि राजद को किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। आरके सिन्हा के संबंध लालू प्रसाद से व्यक्तिगत हैं। इतने दिनों बाद लालू प्रसाद पटना आए हैं तो निजी तौर पर मुलाकात करने RK सिन्हा आए थे। राजनीति अपनी जगह पर है और व्यक्तिगत संबंध अपनी जगह पर।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.