BIHARBreaking NewsSTATE

#MUZAFFARPUR : पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

MUZAFFARPUR : पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारीयों के लिए मुजफ्फरपुर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया l घाट की सफ़ाई,पहुँच पथ के साथ नदी में गहराई देखते हुए बैरियर की समुचित व्यवस्था हेतु ज़रूरी दिशा निर्देश दिया l जिससे व्रतधारीयों को कोई परेशानी ना हो और अपना पर्व पवित्रता के साथ मना सकेंl

सुरेश शर्मा ने कहा कि छठ लोक आस्था का मत्वपूर्ण पर्व हैं, प्रशासन छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त करे जिससे कि किसी भी छठ व्रतियों को परेशानी ना हो साथ ही दिपावली के मध्यनजर निगम सफाई अभियान को तीव्र गति से चलाये l मिडिया से बात करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि जल्द ही वे सभी घाटों का निरीक्षण करेंगे l

मौके पर महापौर मुजफ्फरपुर सुरेश कुमार, राम सूरत भारती ,अमित रंजन,रामू सहनी, विकास सहनी, मोहन सहनी, महंत रामलगन राय, अविनाश तिरंगा, सोनू सिंह, मनोहर कुमार, रमेश कुमार केजरीवाल एवं अन्य उपस्थित थे l

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.