BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : सरैयागंज गोला की बेटी नूतन को बीपीएससी में मिली सफलता

मुजफ्फरपुर : सरैयागंज गोला की बेटी नूतन को बीपीएससी में मिली सफलता

ओमप्रकाश दीपक
मुजफ्फरपुर। बेटी और बेटा में फर्क नहीं होना चाहिये। किस्मत कब पल्टी मार देगी। यह कोई नहीं जानता है। मां सरस्वती किस पर विरजमान हो जायेगी और उनका आशीर्वाद मिल जायेगा। कोई नहीं जनता है। पढ़ाई में सच्ची लगन है तो सफलता जरूर कदम चुमती है। दिल्ली में मात्र डेढ़ साल कोचिंग में पढ़ाई करने के बाद नूतन किरण ने बीपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ली।

शादी के बाद भी सच्ची लगन से मुजफ्फरपुर शहर के सरैयागंज गोला की रहने वाली बेटी नूतन किरण ने 65 वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले में कीर्तिमान स्थापित की है। 65 वीं बीपीएससी परीक्षा में नूतन ने 530 वां रैंक प्राप्त की है। वह प्रखंड विकास पदाधिकारी के लिए चयनित हुई है।

मुजफ्फरपुर शहर के सरैयागंज गोला रोड रामभजन मार्केट के पास रहने वाली नूतन के पिता अरुण कुमार गुप्ता मोतिहारी जिले में बतौर एसडीपीओ के पद पर कार्यरत है। अरुण कुमार गुप्ता के तीन बेटी एवं एक बेटा है। सबके सब जॉब में है। दूसरी पूत्री नूतन किरण है।

वहीं बड़े चाचा केदारनाथ गुप्ता गोला मंडी में बजरंग टे्रडर्स है जो शहर के एक प्रतिठित प्रमुख व्यवसायी है। छोटे चाचा संजय कुमार उड़ीसा में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर और विजय कुमार मुजफ्फरपुर रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत है।

नूतन की शादी फरवरी 2020 में दरभंगा हुई है। पति रविन्द्र कुमार पश्चिम बंगाल के वर्णपुर में स्टील ऑथरिटी ऑफ इंडिया में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। नूतन ने दिल्ली में बीपीएससी परीक्षा के लिए डेढ़ साल तक कोचिंग की है। नूतन किरण ने दूसरी बार दी परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है। वहीं नूतन ने छठा से लेकर स्नातक तक की शिक्षा राजस्थान के वनस्थली में की है।

नूतन की बड़ी बहन पूजा दिल्ली में फैशन डिजाइनर एवं छोटी बहन स्नेहा किरण श्रीनगर में एरोनाट्रिक्स एवं भाई रोहित रमन गुरुगांव में सॉफ्ट बेयर इंजिनियर के पद पर कार्यरत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.