BIHARBreaking NewsSTATE

सारण में 3 महीने बाद मिला कोरोना मरीज, दिल्ली से आए परिवार के 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

सारण जिला में कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है। दिल्ली से एक ही परिवार के तीन लोग आए हैं। आने के दो दिन बाद तबीयत बिगड़ने लगी। उन लोगों ने अपना एंटीजन और RT-PCR जांच कराई, जिसमें तीनों लोग पॉजिटिव पाये गए। तीनों को होम क्वारैंटाइन कर दिया गया है। चिकित्सक निगरानी रखे हुए हैं।

DPM अरविंद कुमार ने बताया कि दिल्ली से एक ही परिवार के तीन लोग आए हैं, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये तीनों लोग शहर के राजेन्द्र सरोवर के पास रहने वाले हैं। इसके पहले 26 जुलाई को एक मरीज मिला था। यानी 3 महीने बाद सारण में कोरोना का मरीज फिर से मिला है।

7500 लोगों की हुई जांच
दीपावली और छठ को लेकर प्रवासी लोगों का आने का सिलसिला जारी है। छपरा जंक्शन पर हर दिन 2 हजार से अधिक लोग उतर रहे हैं। इनकी जांच कराई जा रही है। बुधवार को की गई सैम्पल जांच में 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। 7500 लोगों की जांच की गई।

दूसरी लहर में 285 लोगों की जान गई थी
दूसरी लहर में सारण जिला में सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार करीब 285 लोगों की मौत हुई थी। इसमें 199 लोगों के परिजन को चार चार लाख का चेक दिया जा चुका है। पहली लहर में भी 27 लोगों की मौत हुई थी।

सतर्कता जरूरी: DPM
सारण के DPM अरविंद कुमार ने बताया कि लोगों को अभी सतर्कता बरतने की जरूरत है। वैक्सीन सभी कोई लें। मास्क लगाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.