दीपावली और छठ महापर्व पर दिल्ली और महाराष्ट्र से बिहार आ रहे लोगों की सहूलियत के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। छठ पूजा के बाद बिहार से लोगों की वापसी भी होगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पटना समेत बिहार के 4 बड़े स्टेशनों से दिल्ली, महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई के लिए 4 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इनमें ट्रेन नंबर 03377/03378 पटना-आनंद विहार टर्मिनल, 03381/03382 पटना-पुणे, 05297/05298 बरौनी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बरौनी और 05577/05578 दरभंगा-दिल्ली छठ स्पेशल ट्रेनें शामिल है।
आइए जानते हैं स्पेशल ट्रेन के रूटचार्ट …
ट्रेन नंबर 03377 पटना-आनंद विहार टर्मिनस छठ स्पेशल 13.11.2021 और 16.11.2021 को पटना से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलेगी। पटना से यह ट्रेन रात 10.30 बजे खुलकर 10.43 बजे दानापुर, 11.25 बजे आरा, 12.15 बजे बक्सर, 02.10 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 05.10 बजे प्रयागराज जंक्शन, 07.40 बजे कानपुर रुकते हुए अगले दिन शाम में 5 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।



- 03378 आनंद विहार टर्मिनस-पटना छठ स्पेशल ट्रेन 14.11.2021 व 17.11.2021 को आनंद विहार टर्मिनल से पटना के लिए चलेगी। आनंद विहार शाम 7.20 बजे खुल कर अगले दिन 3.25 बजे कानपुर, 8.00 बजे प्रयागराज जंक्शन, 11.20 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, दोपहर 12.30 बजे बक्सर, 1.20 बजे आरा, 2.05 बजे दानापुर और 3.15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन में थर्ड AC के कुल 20 कोच होंगे।
- 03381 पटना-पुणे छठ स्पेशल ट्रेन 12.11.2021 को पटना से सुबह 10.40 बजे पुणे के लिए चलेगी। 11.30 बजे आरा, दोपहर 1 बजे बक्सर, 3.10 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। फिर अगले दिन शाम के 6.50 बजे पुणे पहुंचेगी।
- 03382 पुणे-पटना छठ स्पेशल ट्रेन 14.11.2021 को पुणे से सुबह 05.30 बजे पटना के लिए चलेगी। जो अगले दिन सुबह 8.30 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 9.50 बजे बक्सर, 10.50 बजे आरा और दोपहर 12.00 बजे पटना जं. पहुंचेगी।इस ट्रेन में थर्ड AC के 6, स्लीपर के 6 और 8 जनरल कोच लगेंगे।
- 05577 दरभंगा-दिल्ली छठ स्पेशल ट्रेन 13.11.2021 व 16.11.2021 को दरभंगा से दिल्ली के लिए चलेगा। दरभंगा से यह स्पेशल ट्रेन रात के 9.30 बजे चलकर 10.30 बजे समस्तीपुर, 11.50 बजे मुजफ्फरपुर, 12.45 बजे हाजीपुर, 1.00 बजे सोनपुर, 2.30 बजे छपरा, 3.30 बजे सीवान रुकते हुए अगले दिन रात के 10.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- 05578 दिल्ली-दरभंगा छठ स्पेशल 15.11.2021 व 18.11.2021 को दिल्ली से दरभंगा के लिए चलेगी। वहां से रात के 12.30 बजे चलकर अगले दिन शाम के 4.20 बजे सीवान, 5.15 बजे छपरा, 6.50 बजे सोनपुर, 7.05 बजे हाजीपुर, रात 8.20 बजे मुजफ्फरपुर, 9.25 बजे समस्तीपुर और 11.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी ।
- 05297 बरौनी जं.-लोकमान्य तिलक टर्मिनस छठ स्पेशल 13.11.2021 को बरौनी जं. से शाम 4.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए चलेगी। फिर 5.30 बजे समस्तीपुर, 6.25 बजे मुजफ्फरपुर, 7.20 बजे हाजीपुर, रात 9.15 बजे छपरा पहुंचेगी। यह ट्रेन 15 नवंबर को सुबह 10.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
- 05298 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से छठ स्पेशल ट्रेन 15 नवंबर दोपहर 12.15 बजे बरौनी जं. के लिए चलेगी। यहां से यह ट्रेन 17 नवंबर को 1.20 बजे हाजीपुर, 2.15 बजे मुजफ्फरपुर, 3.20 बजे समस्तीपुर और 5.00 बजे बरौनी जं. पहुंचेगी।





Leave a Reply