मुजफ्फरपुर : छठ पर्व बाद दिल्ली, पुणे और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए 04 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन
मुजफ्फरपुर। छठ महापर्व बाद गंतव्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक रहती है। भीड़ को देखते हुए यात्री सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल हाजीपुर ने पटना, बरौनी और दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और पुणे के मध्य 04 जोड़ी छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है।


ट्रेन संख्या 03377 अप एवं 03378 डाउन पटना-आनंद विहार टर्मिनस, 03381 अप एवं 03382 डाउन पटना-पुणे, 05297 अप एवं 05298 डाउन बरौनी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल तथा 05577 अप 05578 डाउन दरभंगा-दिल्ली के लिए कुल 04 जोड़ी छठ स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इन स्पेशल ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इससे यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
पटना-आनंद विहार टर्मिनल के बीच थ्री एसी स्पेशल ट्रेन

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि टे्रन संख्या 03377 अप पटना-आनंद विहार टर्मिनस के बीच चलने वाली छठ स्पेशल ट्रेन 13 नवम्बर एवं 16 नवम्बर को पटना से आनंद विहार टर्मिनस के लिए प्रस्थान करेगी। पटना से यह ट्रेन 22.30 बजे प्रस्थान कर 22.43 बजे दानापुर, 23.25 बजे आरा, अगली तिथि को 00.15 बजे बक्सर, 02.10 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 05.10 बजे प्रयागराज जंक्शन, 07.40 बजे कानपुर रूकते हुए 17.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
आनंद विहार टर्मिनस-पटना के बीच स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 03378 डाउन आनंद विहार टर्मिनस-पटना छठ स्पेशल ट्रेन 14 नवम्बर एवं 17 नवम्बर को आनंद विहार टर्मिनल से पटना के लिए प्रस्थान करेगी। आनंद विहार टर्मिनल से यह ट्रेन 19.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 03.25 बजे कानपुर, 08.00 बजे प्रयागराज जंक्शन, 11.20 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 12.30 बजे बक्सर, 13.20 बजे आरा, 14.05 बजे दानापुर एवं 15.15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 20 कोच लगेंगे।
पटना-पुणे के बीच स्पेशल टे्रन में थ्री एसी, स्लीपर एवं साधारण कोच की सुविधा
ट्रेन संख्या 03381 अप पटना-पुणे छठ स्पेशल ट्रेन 12 नवम्बर को पटना से 10.40 बजे पुणे के लिए प्रस्थान करेगी। इसके बाद 11.30 बजे आरा, 13.00 बजे बक्सर, 15.10 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन 18.50 बजे पुणे पहुंचेगी।
पुणे-पटना के बीच स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 03382 डाउन पुणे-पटना छठ स्पेशल ट्रेन 14 नवम्बर को पुणे से 05.30 बजे पटना के लिए प्रस्थान करेगी। यहां से यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन 08.30 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 09.50 बजे बक्सर, 10.50 बजे आरा तथा 12.00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06 तथा साधारण श्रेणी के 08 कोच लगेंगे ।
दरभंगा-दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन में स्लीर व साधारण कोच की सुविधा
ट्रेन संख्या 05577 अप दरभंगा-दिल्ली छठ स्पेशल ट्रेन 13 नवम्बर एवं 16 नवम्बर को दरभंगा से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। दरभंगा से यह स्पेशल ट्रेन 21.30 बजे प्रस्थान कर 22.30 बजे समस्तीपुर, 23.50 बजे मुजफ्फरपुर, अगले दिन 00.45 बजे हाजीपुर, 01.00 बजे सोनपुर, 02.30 बजे छपरा, 03.30 बजे सीवान रूकते हुए 22.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
दिल्ली-दरभंगा के बीच स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 05578 डाउन दिल्ली-दरभंगा छठ स्पेशल ट्रेन 15 नवम्बर एवं 18 नवम्बर को दिल्ली से दरभंगा के लिए प्रस्थान करेगी। दिल्ली से यह स्पेशल ट्रेन 00.30 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन 16.20 बजे सीवान, 17.15 बजे छपरा, 18.50 बजे सोनपुर, 19.05 बजे हाजीपुर, 20.20 बजे मुजफ्फरपुर, 21.25 बजे समस्तीपुर तथा 23.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी । इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 12 तथा शयनयान श्रेणी के 06 कोच लगेंगे ।
बरौनी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन में टू, थ्री एसी व साधारण कोच की सुविधा
ट्रेन संख्या 05297 अप बरौनी जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस छठ स्पेशल ट्रेन 13 नवम्बर को बरौनी जंक्शन से 16.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए प्रस्थान करेगी। इसके बाद 17.30 बजे समस्तीपुर, 18.25 बजे मुजफ्फरपुर, 19.20 बजे हाजीपुर, 21.15 बजे छपरा पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 15 नवम्बर को 10.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बरौनी स्पेशल टे्रन
ट्रेन संख्या 05298 डाउन लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बरौनी जंक्शन छठ स्पेशल ट्रेन 15 नवम्बर को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 12.15 बजे बरौनी जंक्शन के लिए प्रस्थान करेगी। यहां से यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 17 नवम्बर को 01.20 बजे हाजीपुर, 02.15 बजे मुजफ्फरपुर, 03.20 बजे समस्तीपुर तथा 05.00 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10 तथा साधारण श्रेणी के 08 कोच की सुविधा है।



Leave a Reply