BIHARBreaking NewsSTATE

सिकंदरपुर सीढ़ी घाट में अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, नमामि गंगे योजना के तहत बनना है घाट

निगम प्रशासन ने मंगलवार को बुल्डोजर चलाकर सीढ़ीघाट से अतिक्रमण हटाया। जिसके बाद 5 माह से बंद पड़ा काम अब शुरू होगा। सिटी मैनेजर ओम प्रकाश के नेतृत्व में जेसीबी व ट्रैक्टर के साथ निगमकर्मी अतिक्रमण हटाने पहुंचे। घाट पर दर्जन भर लोगों ने पक्का निर्माण कर लिया था।

अतिक्रमण के कारण सीढ़ी घाट पर घाट बनाने का काम लंबे समय से फंसा हुआ था। कि नमामि गंगे योजना के तहत 10.77 करोड़ की लागत से आश्रमघाट, अखाड़ाघाट व सीढ़ीघाट पर घाट का निर्माण होना है। प्रधानमंत्री ने 15 सितंबर 2000 को इन घाटों के निर्माण का शिलान्यास किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.