मुजफ्फरपुर : दीपावली में काम आने वाला मिट्टी के बने दीया व कुलिया हुआ महंगा
ओमप्रकाश दीपक
मुजफ्फरपुर। दीपावली त्योहार 4 नवम्बर को है। त्योहार में काम आने वाली मिट्टी के बने दीया, कलश, धूपदानी एवं कुलिया से बाजार सज गया है। कुम्हार भी शहर के विभिन्न मुहल्लों में फेरी कर बेच रहे है। बारिश के कारण इसबार मिट्टी के अभाव से कीमत में तीस प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बावजूद इसके लोग त्योहार को लेकर अपने जरूरत के मुताबिक खरीदारी कर रहे है।


कुम्हार छोटा वाले दीया को 60 से 80 रुपये, बड़ा दीया 180 से 200 रुपये सैकड़ा, धूपदानी 15 रुपये, छोटा कलश 25 से 30 रुपये, बड़ा कलश 100 से 125 रुपये पीस की दर से बेच रहे है।


शहर के आसपास इलाके में मिट्टी के सामान बनाने वाले कुम्हार है। बाजार में जरूरत के मुताबिक सामानों को तैयार करते है। बखरी, माधोपुर, पहाड़पुर, गौशाला, अतरदह आदि इलाकों के कुम्हार मिट्टी के विभिन्न समाग्रियों को तैयार करते है। मांग के अनुरूप उसे बेचने के लिए भेजते है।

बखरी के मिट्टी के सामान बनाने वाले चंदन पंड़ित ने बताया कि बारिश के कारण मिट्टी मिलने की बड़ी समस्या हुई है। जलजमाव के कारण डेढ़ गुणा दामों पर मिट्टी मिला है। 3 हजार वाले मिट्टी को 5 हजार रुपये टेलर की खरीदारी करना पड़ा। वहीं सुखा जलावन एवं पोआल महंगा खरीदना पड़ा है। इसबार तो बरसात ने नाकोदम कर दिया है।
बर्त्तन बनाना महंगा पड़ता है और ग्राहक पुराना ही दर से खरीदारी करना चाहते है। वहीं स्थिति में हल्का एवं भारी दोनों किस्म वाले बर्त्तन तैयार किया है। इसबार बर्त्तन की कीमत में तीस प्रतिशत अधिक लागत लगा है। उन्होंने बताया कि अभी मांग छिटपुट है। जैसे-जैसे त्योहार करीब आयेगा मांग में तेजी आयेगी।

वे दीया को 8 रुपये, बड़ा दीया 20 रुपये, धूपदानी 15 रुपये, छोटा कलश 30 रुपये, बड़ा कलश 100 से 125 रुपये पीस की दर से बेच रहे है। इसमें कई ग्राहक है जो निर्धारित कीमत से एक दो रुपये कम करा लेता है तो माल को बेच देते है। अगर माल नहीं बिका तो साल भर फंसा रह जायेगा।



Leave a Reply