BIHARBreaking NewsSTATE

लालू का CM नीतीश को जवाब, तारापुर की चुनावी सभा में कहा- हम काहे गोली मारेंगे, तुम अपने मर जाओगे

बुधवार को 6 साल बाद RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चुनावी रण में लौटे। उन्होंने तारापुर में चुनावी सभा की। उनके पहुंचते ही समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए। समर्थकों की भीड़ के बीच लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने कभी समझौता नहीं किया। नीतीश कुमार बापू के हत्यारे का जिंदाबाद कर रहे हैं। विसर्जन के बारे में हम बोले तो नीतीश ने कहा गोली मार दें लालू। हम काहे गोली मारेंगे, तुम अपने मर जाओगे।

लालू प्रसाद ने तंज कसते हुए कहा, ‘नीतीश कुमार का पेट भर गया तो चले हैं प्रधानमंत्री बनने। कौन आपको PM बनाने वाला है? नौकरी कहां दिया? प्लेटफॉर्म का टिकट 50-50 रुपए। मनमानी वसूली। हर बजट में हम भाड़ा घटाएं। 60 हजार करोड़ का सरप्लस हम दिए। रेलवे को बर्बाद कर दिया। अब हालत ये है कि चादर तक अपना लेकर जाइए।’

उन्होंने आगे कहा, ‘कहीं काम नहीं, रोजगार नहीं। तेजस्वी को बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री बना दिया था, पर बेईमानी कर दिया। हम जेल में थे। मैं आ गया हूं और आप लोगों के बीच लगातार रहूंगा। तारापुर को हम अनुमंडल, भागलपुर, मुंगेर को हम कमिश्नरी बनाए थे। JDU का उम्मीदवार बम कांड में लिप्त है।’

लालू प्रसाद की चुनावी सभा में जुटी भीड़ ने आरजेडी सुप्रीमो के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

लालू प्रसाद की चुनावी सभा में जुटी भीड़ ने आरजेडी सुप्रीमो के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

तेजस्वी ने कचूमर निकाल दिया है
CM पर निशाना साधते हुए RJD सुप्रीमो ने कहा कि मैं विसर्जन करने आया हूं। तेजस्वी ने कचूमर निकाल दिया है। सभी लोग एकजुट होकर वोट कीजिए। बिहार में विकास का कोई काम नहीं हुआ है। यहां बेरोजगारी है। नीतीश कुमार डर गए हैं।

शराबबंदी पर कसा तंज
शराबबंदी पर तंज कसते हुए लालू ने कहा कि बिहार में चूहा शराब पी लेता है। नीतीश ने कोई काम नहीं किया। नीतीश ने कहा था कि विशेष दर्जा दिलाने वाले का साथ देंगे। बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। नीतीश कहते थे कि मैं मिट्टी में मिल जाऊंगा, लेकिन BJP के साथ नहीं जाऊंगा। आज उनकी गोद में बैठ गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.