BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर शहर कचरे से भरा, 11 करोड़ की मशीनें खरीदी फिर भी कचरा नहीं हो रहा साफ

नगर निगम में पिछले साल की तुलना में साफ-सफाई और पानी निकासी के लिए 11 करोड़ की मशीनरी खरीदी गई है। पहले से एक हजार से ज्यादा सफाईकर्मी तैनात थे। अब अतिरिक्त ढाई सौ सफाईकर्मी आउटसोर्सिंग पर रखे गए हैं। लेकिन, अब भी शहर से कचरा नहीं उठ रहा है। सिटी मैनेजर तर्क देते हैं- दिवाली को लेकर घराें और दुकानों से दोगुना कचरा निकल रहा है। इसलिए परेशानी बढ़ी है। शहर में आम दिनाें में औसत 180 टन कचरा राेजाना निकलता है।

अभी त्योहारी सीजन में यह बढ़ कर 250 से 350 टन तक पहुंच गया है। नगर निगम के पास पहले केवल 45 ट्रैक्टर था। एक ही हाईवा थी। अब 49 ऑटो टिपर, 13 बॉबकट, कॉम्पैक्टर और 5 नई जेसीबी मशीनों के बाद भी गंदगी के मंगलवार को माड़ीपुर, मदरसा रोड, ब्रह्मपुरा रोड, अमर टॉकीज रोड, क्लब रोड, पुरानी बाजार रोड, मोतीझील फ्लाईओवर समेत कई स्थानों पर कचरा पड़ा रहा।

सीधी बात: ओमप्रकाश, सिटी मैनेजर सवाल – इस साल 11 करोड़ की मशीनरी खरीद के बाद भी कचरा क्यों नहीं उठ रहा? सिटी मैनेजर- दिवाली की सफाई के कारण डबल कचरा निकल रहा है। इसलिए दिक्कत है। सवाल – ढाई सौ अतिरिक्त सफाईकर्मी के बाद भी लगातार ऐसी स्थिति क्यों बनी हुई है? सिटी मैनेजर – मेहंदी हसन चौक से मंगलवार काे कचरा उठाने के 10-15 मिनट बाद ही 4 बोरा कचरा गिरा दिया गया। सवाल – दिवाली में शहर साफ रखने की क्या योजना है? सिटी मैनेजर – ऑटो टिपर से पहले एक बार ही कचरा रौतनिया पहुंचता था। अब शाम में भी कचरा उठाया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.