Breaking NewsHealth & WellnessUTTARAKHAND

#DEHRADUN; दीपावली पर स्वास्थ्य विभाग का अ’लर्ट, 08 जगहों पर रहेगी एंबुलेंस, जानें…

दीपावली पर किसी भी अप्रिय घ’टना के बाद लोगों को उ’पचार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग अ’लर्ट है। सीएमओ डा. एसके गुप्ता ने सभी सरकारी अस्पतालों को अ’लर्ट जारी कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी इमरजेंसी में लगाने एवं 24 घंटे ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिये हैं। कोरोनेशन, गांधी अस्पताल के सीएमएस डा. बीसी रमोला ने बताया कि रोटेशन के तहत सभी चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है। बर्न यूनिट को भी अ’लर्ट किया गया है।दून अस्पताल के एमएस डा. केके टम्टा, डिप्टी एमएस डा. एनएस खत्री ने बताया कि मेडिसन, आई, स्किन, सर्जरी समेतँ तमाम यूनिटों से डाक्टरों की ड्यूटी इमरजेंसी में लगाई गई है।

वहीं, स’ख्त निर्देश दिये गये हैं कि वह ड्यूटी पर रहे। इसके लिए वह खुद निरीक्षण करेंगे। ड्यूटी से नदारद मिलने पर उनके खि’लाफ का’र्रवाई होगी। उधर, उत्तराखंड में 108 एंबुलेंस का संचालन करने वाली कैंप कंपनी के मैनेजर अनिल शर्मा ने बताया कि भी’ड़ भा’ड़ वाले इ’लाकों में एंबुलेंस लगाई जाएगी। राजपुर, जाखन घंटाघर आईएसबीटी रिस्पना पुल, दून अस्पताल समेत आठ प्वाइंटों पर एंबुलेंस लगाई गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.