BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में ट्रक-बस में भी’षण ट’क्कर, ट्रक ड्राइवर केबिन में फंसा, बस सवार यात्रियों को मामूली चो’टें

मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है। ताज़ा मामला सदर थाना के मझौलिया स्थित NH-28 का है। जहां एक ट्रक और बस में भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का ड्राइवर केबिन में फंस गया। वहीं खलासी कूदकर भाग निकला। इधर, बस सवार यात्रियों को हल्की चोट लगी है, लेकिन ड्राइवर बस लेकर पटना की तरफ भाग निकला।

टक्कर के बाद सड़क पर दोनों ओर से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इससे ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक के ड्राइवर को केबिन से निकाला। उसे इलाज के सदर अस्पताल भेजा गया। थानेदार सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि ट्रक ड्राइवर के नाम और पते का सत्यापन किया जा रहा है। ट्रक ड्राइवर के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मोतिहारी से पटना जा रही थी बस
बताया गया कि बस मोतिहारी से पटना जा रही थी। ठीक इसके पीछे एक ट्रक भी था। पहले बस ने ट्रक को ओवरटेक किया और फिर अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके बाद ट्रक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा और बस में पीछे से जोरदार टक्कर लगी। ट्रक का अगला हिस्सा काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन में फंस गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.