पटना में मेट्राे के काम को लेकर बिजली कटौती जारी है। 24 घंटे में दो दर्जन से अधिक मोहल्लों में दूसरी बार 2 घंटे की कटौती की जा रही है। बिजली विभाग का कहना है कि कंकड़बाग एरिया में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है और इस कारण से कटौती की जा रही है। सोमवार को कंकड़बाग के हनुमान नगर फीडर की सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक काटी गई थी, मंगलवार को दिन में 12 बजे से दो बजे तक की कटौती की जाएगी। इससे दो दर्जन से अधिक मोहल्लों में बिजली सप्लाई नहीं होगी। बिजली विभाग ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है।
90 फीट रोड से लेकर कई इलाकों में दिखेगा असर
बिजली विभाग की कटौती से 90 फीट रोड, श्याम हॉस्पिटल, वृंदावन अपार्टमेंट, तूलिप मेडिकल एंड ज्योतिराज अपार्टमेंट के आस पास इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। बिजली विभाग ने सोमवार को भी कंकड़बाग के 11 KV हनुमान नगर फीडर को बंद किया था और मंगलवार को भी इसी एरिया की बिजली काटी जा रही है। विभाग की दो दिनों की कटौती में दो दर्जन से अधिक मोहल्ले प्रभावित हो रहे हैं।



मेट्रो को लेकर आए दिन हो रही कटौती
मेट्रो को लेकर कंकड़बाग एरिया में लगातार कटौती हो रही है। बिजली विभाग का कहना है कि सुरक्षा के कारण काम के दौरान बिजली काटने की मजबूरी है। अगर सप्लाई बंद नहीं की जाए तो बड़ा खतरा हो सकता है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर बिजली काटकर मेट्रो के काम को कराया जा रहा है। अक्टूबर माह में अब तक 6 बार कटौती मेट्राे के काम के कारण किया गया है। बिजली विभाग का कहना है कि शटडाउन के लिए मेट्रो वर्क करने वाली एजेंसी ने आवेदन दिया था। काम के दौरान बिजली से खतरे की आशंका होती है इस कारण से बिजली काटौती की जाती है।




Leave a Reply