मुजफ्फरपुर : 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के कुछ डिब्बे होंगे अनारक्षित
मुजफ्फरपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने आरक्षित के बदले अनारक्षित कोच के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में विभिन्न स्टेशनों के मध्य चलाई जा रही 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के साधारण श्रेणी (2एस) के आरक्षित कुछ डिब्बों को 26 अक्टूबर से आरक्षित के बदले अनारक्षित कोच के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा के दौरान कोविड रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन अवश्य करें।

26 अक्टूबर से प्रभावी होने वाली विभिन्न ट्रेने
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 02567 अप एवं 02568 डाउन सहरसा-पटना के बीच चलने वाली सहरसा राज्यरानी स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 17 है। इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 03 कोच – डी-15, डी-16 एवं डी-17 अनारक्षित श्रेणी के होंगे।

ट्रेन संख्या 03205 अप एवं 03206डाउन सहरसा-पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली सहरसा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 05 है। इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 03 कोच – डी-03, डी-04 एवं डी-05 अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
ट्रेन संख्या 03653अप एवं 03654 डाउन जयनगर-दानापुर के बीच चलने वाली जयनगर स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 09 है । इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 03 कोच – डी-07, डी-08 एवं डी-09 अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
ट्रेन संख्या 03227 अप एवं 03228 डाउन सहरसा-राजेंद्र नगर के बीच चलने वाली सहरसा स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 09 है । इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 03 कोच – डी-15, डी-1़6 एवं डी-17 अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
ट्रेन संख्या 03233 अप एवं 03234 डाउन राजगीर-दानापुर के बीच चलने वाली राजगीर स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 19 है। इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 04 कोच – डी-16, डी-17, डी-18 एवं डी-19 अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
ट्रेन संख्या 03243 अप एवं 03244 डाउन पटना-भभुआ रोड के बीच चलने वाली पटना स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 22 है। इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 04 कोच – डी-19, डी-20, डी-21 एवं डी-22 अनारक्षित श्रेणी के होंगे।

ट्रेन संख्या 03249 अप एवं 03250 डाउन पटना-भभुआ रोड के बीच चलने वाली पटना स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 13 है । इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 03 कोच – डी-11, डी-12 एवं डी-13 अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
ट्रेन संख्या 03305 अप एवं 03306 डाउन धनबाद-डेहरी ऑनसोन के बीच चलने वाली धनबाद स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 16 है। इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 04 कोच – डी-13, डी-14, डी-15 एवं डी-16 अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
ट्रेन संख्या 03329 अप एवं 03330 डाउन धनबाद-पटना के बीच चलने वाली धनबाद फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 06 है। इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 03 कोच – डी-04, डी-05 एवं डी-06 अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
ट्रेन संख्या 03347 अप एवं 03348 डाउन पटना-बरकाकाना के बीच चलने वाली पटना स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 04 है । इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 03 कोच – डी-02, डी-03 एवं डी-04 अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
ट्रेन संख्या 03349 अप एवं 03350 डाउन पटना-सिंगरौली के बीच चलने वाली पटना स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 04 है । इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 03 कोच – डी-02, डी-03 एवं डी-04 अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
ट्रेन संख्या 05549 अप एवं 05550 डाउन जयनगर-पटना के बीच चलने वाली जयनगर स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 09 है । इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 03 कोच – डी-07, डी-08 एवं डी-09 अनारक्षित श्रेणी के होंगे।

27 अक्टूबर से प्रभावी होने वाली ट्रेन संख्या 03331 अप एवं 03332 डाउन धनबाद-पटना के बीच चलने वाली धनबाद इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 06 है। इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 03 कोच – डी-04, डी-05 एवं डी-06 अनारक्षित श्रेणी के होंगे।



Leave a Reply