Breaking News

त्‍योहारों के बीच सोने में तेजी का सिलसिला जारी, चांदी हुई सस्‍ती, देखें लेटेस्‍ट रेट्स

नई दिल्ली. त्‍योहारों के बीच सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 25 अक्‍टूबर 2021 को सोने के भाव (Gold Price Today) में तेजी दर्ज की गई है. वहीं, चांदी के दामों (Silver Price Today) में आज गिरावट दर्ज की गई है. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,841 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी 64,899 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी आज सोने के दाम में तेजी आई, जबकि चांदी के दाम जस के तस रहे.

सोने के नए दाम
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के दाम में 182 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई. इससे राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव 47,023 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी आज सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया और ये 1,800 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं.

चांदी के नए दाम
चांदी की कीमतों में आज कमी देखने को मिली. दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के दाम 178 रुपये की कमी के साथ 64,721 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में बड़ा बदलाव नहीं हुआ और ये 24.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

गोल्‍ड में क्‍यों आई तेजी
एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज (HDFC Security) के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि आज कॉमेक्‍स पर गोल्‍ड के भाव में 0.40 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार से मिले तेजी के संकेतों के कारण सोना ऊंची कीमतों पर कारोबार कर रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.