BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में प्रत्याशियों के बीच झड़प की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, पथराव में 6 जवान घायल

मुजफ्फरपुर में पंचायत चुनाव के दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच हो रहे हिंसक झड़प को सुलझाने गई पुलिस पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। जमकर पथराव किया गया। घटना रविवार देर रात एक बजे की बताई गई है। जानकारी के मुताबिक, देर रात हथौड़ी इलाके में चुनावी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया। बवाल में गांव के 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस कर्मियों को भी चोट लगी है। पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है।

हथौड़ी थानाध्यक्ष विनोद दास ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर बवाल हुआ है। इसकी सूचना पर पुलिस टीम गई थी। दोनों ओर से पथराव हो रहा था। पुलिस ने सभी को समझाकर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। आधा दर्जन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पुलिस की वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई। थानेदार का कहना है कि किसी पक्ष ने फिलहाल शिकायत नहीं की है। पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई करेगी।

SSP ने थानेदार से मांगी रिपोर्ट
घटना को लेकर SSP जयंतकांत ने थानेदार से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बताया कि विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। इधर, अनीता देवी के पति राम एकबाल पासवान ने बताया कि चुनाव परिणाम को लेकर उसके घर पर हमला किया गया। उसके समर्थकों की पिटाई की गई। इसके बाद गांव में रोड़ेबाजी हुई। वहीं, पूर्व प्रमुख के पति रामसोगारथ पासवान ने बताया कि वे लोग भोज खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान विरोधी पक्ष के लोगों ने चुनावी रंजिश को लेकर हमला कर दिया। इससे गांव में तनाव उत्पन्न हो गया।

14 दिनों में पुलिस पर दूसरी बार हमला
अक्टूबर के पहले सप्ताह में सकरा पुलिस पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया था। शराब पार्टी चलने की सूचना पर सकरा थानेदार सरोज कुमार दलबल के साथ देर रात छापेमारी करने गांव में गए थे। इसी दौरान पुलिस पर जमकर पथराव किया गया। पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर मारपीट भी की गई थी। पुलिस की तरफ से आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई। तब जाकर भीड़ तितर-बितर हुई थी। इसके बाद बंधक बने पुलिसकर्मी को छुड़ाया गया था

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.