BIHARBreaking NewsSTATE

मिलिए छपरा की मैरीकॉम से, मिस्र में चल रहे किकबॉक्सिंग में ज्योति को मिला सिल्वर मेडल

मिस्र के इजिप्ट में चल रहे किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सारण के दरियापुर प्रखंड अंतर्गत मठिया गांव की सतीश सिंह उर्फ गामा सिंह व सुनीता देवी की पुत्री ज्योति कुमारी ने सिल्वर मेडल जीतकर गांव ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम रौशन किया है। यह प्रतियोगिता बीते 18 अक्टूबर से मिस्र के इजिप्ट शहर में हो रहा है। रविवार की सुबह इस बात की जानकारी होते ही यहां गांव वालों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ज्योति ने अपने दमदार पंच से यह सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

दिघवारा के मलखाचक से मांझी के मदनसाठ तक खुशी की लहर दौड़ी

मेडल मिलने के बाद उसके मामा के गांव दिघवारा के मलखाचक में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी। स्थानीय समाजसेवी व संत मैरी स्कूल सोनपुर के निदेशक पीके सिंह एवं सुमन सिंह ने बताया कि सिल्वर गर्ल ज्योति कुमारी ने दीघावारा के राम जंगल सिंह कॉलेज से पढ़ाई कर स्थानीय व भारत किक बॉक्सिंग के सचिव अशोक सिंह के निर्देश पर किक बॉक्सिंग की प्रैक्टिस किया। सिल्वर मेडल मिलने के बाद प्रतापपुर पंचायत के समाजसेवी सुनील सिंह समेत कई लोगों ने ज्योति को बधाई दिया है। विवाहोपरांत ससुराल मांझी के दाउदपुर के मदन साठ तक खुशी का माहौल है।

शादी के बाद ससुराल के छत पर करती रही प्रैक्टिस

निदेशक सुमन सिंह बताती हैं कि ज्योति की शादी इसी वर्ष 13 मई 2021 को माझी के मदन साठ गांव में इंजीनियर विवेक सिंह से हुई थी। शादी के बाद उसके पति के अलावे ससुराल के लोग उसे भरपूर सहयोग किया। शादी के बाद भी वह किक बॉक्सिंग की तैयारी करती रही। शुरुआती दिनों में नई-नवेली दुल्हन होने से कुछ परेशानी जरूर हुई। लेकिन ससुराल वालों का सहयोग मिला और देर रात छत पर प्रैक्टिस किया करती थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.