BIHARBreaking NewsSTATE

25-26 को नीतीश तो, 26-27 अक्टूबर को लालू करेंगे चुनाव प्रचार, सभा में होने वाली भीड़ तय करेगा परिणाम

RJD सुप्रीमो लालू यादव और CM नीतीश कुमार का असली मुकाबला अगले दो दिनों में होने वाला है। लालू यादव आज पटना पहुंच रहे है लेकिन, उससे पहले नीतीश कुमार और लालू यादव के मुकाबले की तारीख तय हो गई है। CM नीतीश कुमार 25 और 26 अक्टूबर को तारापुर और कुशेश्वरस्थान में चुनाव प्रचार करने वाले है। वहीं, आज दिल्ली से पटना पहुंच रहे लालू यादव भी 26 और 27 अक्टूबर को दोनों विधानसभाओं के उपचुनाव के लिए प्रचार करेंगे। इसको लेकर RJD के तरफ तैयारी की जा रही है। RJD कार्यालय से लेकर लालू यादव के तारापुर और कुशेश्वरस्थान जाने की तैयारी की गई है। इस चुनाव में प्रचार करने के लिए लालू यादव के खास हेलिकॉप्टर मंगाया गया है। इस हेलिकॉटर से लालू यादव दोनों विधानसभाओं प्रचार के लिए जाएंगे।

26 अक्टूबर को तारापुर और कुशेश्वरस्थान प्रचार करेंगे

इधर, कल यानी 25 अक्टूबर से बिहार के CM भी चुनाव प्रचार के लिए निकलने वाले है। CM 25 और 26 अक्टूबर को तारापुर और कुशेश्वरस्थान प्रचार करेंगे। इसको लेकर अपनी उपलब्धियों का पिटारा लेकर JDU के नेता पहले से प्रचार कर रहे है। बताया जा रहा है कि ये चुनाव लालू बनाम नीतीश हो गया है। चुनावी सभा में जिस नेता की सभा में ज्यादा भीड होगी, जीत उसकी पक्की मानी जा रही है। JDU के प्रवक्ता नीरज कुमार बताते है कि लालू यादव के पटना इसलिए आ रहे है उनके बेटा कुछ कर नही पा रहे है। वो अपने पुत्र की असफलता को छुपाने के लिए आ रहे है।

JDU प्रवक्ता बोले- NDA अपने किए कामों के बदौलत जीतेगी

नीरज कुमार ने सवाल खड़ा किया है कि लालू यादव को ये स्पष्ट करना चाहिए कि यदि वो उपयोगी है तो फिर 2020 विधानसभा में तेजस्वी यादव ने पोस्टर से उनका नाम क्यों हटा दिया था। नीरज कुमार बताते है कि इस चुनाव में NDA अपने किए कामों के बदौलत जीतेगी। CM नीतीश कुमार ने जो काम किया है उस पर तारापुर और कुशेश्वरस्थान की जनता मुहर लगाएगी।

RJD प्रवक्ता बोले- जनता लालू प्रसाद को अपने वोट से स्वागत करेगी

लालू यादव के पटना आने से ही RJD के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित है। RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी बताते हैं कि लालू यादव के आने भर से पूरे बिहार में RJD के लिए माहौल बन गया है। तारापुर और कुशेश्वरस्थान की जनता उनके स्वागत के लिए तैयार है। वहां की जनता लालू जी का अपने वोट से स्वागत करेगी। इस चुनाव में जो विपक्ष है वो अपनी जमानत भी नही बचा पाएंगे। लालू यादव के आने के बाद और उनके क्षेत्र में जाने के बाद पूरा माहौल बदल जाएगा। विरोधी अपनी जमानत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.