बेतिया में राम लखन सिंह यादव कॉलेज में चल रहे 12वीं के प्री बोर्ड एग्जाम में छात्रों द्वारा लिखे गए अजीबोगरीब आंसर की कॉपी वायरल हो रही है। दो छात्रों की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें एक छात्र ने पिता का नाम सन्नी देओल और मां का नाम प्रियंका चोपड़ा लिखा। साथ ही इतिहास के प्रश्नों का अजीबोगरीब उत्तर लिखा है। वहीं, दूसरे छात्र ने प्रश्न के उत्तर की जगह अपने बेवफाई की कहानी लिख दी। वायरल हो रही यह उत्तर पुस्तिकाएं में क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
इतिहास के प्रश्नों का अनोखा जवाब
वायरल राम लखन सिंह यादव कॉलेज के पहले आसंर शीट पर शिवशंकर कुमार नाम के एक विद्यार्थी ने अपनी मां के नाम की जगह प्रियंका चोपड़ा तथा पिता के नाम में सनी देओल लिखा है, जबकि रोल नंबर वाली जगह खाली है। वहीं, इतिहास में पूछे गए प्रश्नों का उसने अजीबोगरीब जवाब लिखा है। प्रश्न में पूछा गया कि अकबर ने जजिया कर क्यों समाप्त कर दिया? इसका उत्तर छात्र ने लिखा- “रजिया से प्यार के कारण अकबर ने जजिया कर हटा दिया…’। वहीं, एक और प्रश्न पुरातत्व से आप क्या समझते हैं? के जवाब में छात्र ने लिखा- “मास्टर साहब ने हमको नहीं पढ़ाया। हमको पुरातत्व से कुछ समझ नहीं आता।


सवाल के उत्तर में लिख दी बेवफाई की कहानी।
लिख दी बेवफाई की कहानी
दूसरा वायरल कॉपी राम लखन सिंह यादव कॉलेज के आदित्य कुमार, रोल नंबर-170 की है। उसने बिजनेस स्टडीज की परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों की जगह अपनी बेवफाई की कहानी लिख दी। इस मामले में राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेश्वर प्रसाद यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।



Leave a Reply