BIHARBreaking NewsSTATE

कन्हैया पर उखड़े तेजप्रताप, कहा- कुच्छो बोलता है, रोहिणी भी चुप नहीं, जानें क्या कहा…

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के इशारों-इशारों में RJD के हमले के बाद लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी डॉ. रोहिणी आचार्य ने उन पर कमेंट किया है।

तेज प्रताप ने ट्वीट कर कहा है- “जब से आए हो, अक्कड़-बक्कड़, कुच्छो बोलते जा रहे हो…! गैंग वाले थे, अब नेता बनने का शौक पाले हो का…? याद रखो कि अगर लालू यादव जी ना होते तो शायद तुम भी ना होते…!’

वहीं, डॉ. रोहिणी ने भी कन्हैया पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है- “बड़ी-बड़ी बातें जो बोलता है, एसी भी उखाड़कर जो बेचता है..’। रोहिणी ने यह भी कहा है- “सिद्धांत का जो धनी नहीं, वो नेता तो क्या इंसान बनने के लायक नहीं।’

कन्हैया ने किस तरह के लालू परिवार को निशाने पर लिया था

कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में अपने भाषण के दौरान कई तरह के सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था- “जिसके-जिसके पास बाबू जी की थाती है उसको छाती में लपेट लिया है, कोई बांटने के लिए तैयार नहीं है। एक मात्र नेता राहुल गांधी हैं, जो हाथ फैलाकर हमारी जैसी पृष्ठभूमि के लोगों को गले लगाते हैं।

हम इसलिए इस पार्टी में आए हैं कि इसमें वह सहिष्णुता है कि आप जय भीम बोल सकते हैं और जय भीम, यह हिंद भी। यह कांग्रेस की खासियत है।’ कन्हैया कुमार ने यह भी चुनौती दी थी- “सीना ठोंक कर एक सवाल और करते हैं कि कांग्रेस को छोड़ कौन ऐसी पार्टी है जो भाजपा से गले नहीं मिलाया है?’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.