मुजफ्फरपुर: ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाएं : सीएस
मुजफ्फरपुर। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने की। समीक्षा बैठक में सभी सरकारी अस्पतालों के प्रभारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, आयुष्यमान मित्र व राज्य कार्यालय के प्रतिनिधि शामिल हुए। समीक्षा में पाया गया कि जिले में अभी भी कई लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है।
बैठक में सिविल सर्जन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। वैसे लोगों को कार्ड बनाने का काम किया जाये। सभी प्रखंडों में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया। इसके अलावा इसके लाभार्थियों का मुफ्त इलाज कराने पर जोर दिया।



सीएस ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के बीच जल्द से जल्द प्रोत्साहन राशि का वितरण कर दिया जायेगा। आयुष्मान भारत के जिला कॉर्डिनेटर विद्या सागर ने बताया कि जिले में अभी तक एक लाख 51 हजार 580 लाभुकों को ई-कार्ड जारी किया गया है।




Leave a Reply