BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : कुढ़नी में थमा प्रचार का शोर, सामग्री लेने आए कर्मी हुए बेहोश

मुजफ्फरपुर : कुढ़नी में थमा प्रचार का शोर, सामग्री लेने आए कर्मी हुए बेहोश

मुजफ्फरपुर। कुढ़नी प्रखंड में पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रचार का शोर थम गया। रविवार को चुनाव होगा। इसके साथ ही मतदान के लिए सामग्री वितरण भी शुरू हो गया। तुर्की हाईस्कूल में बने वितरण केंद्र पर देर रात तक सामग्री लेने के लिए कर्मी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक मतदानकर्मी बेहोश होकर गिर गए। उनका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल कर्मी के सहयोगी रेवती रमन ने बताया कि औराई प्रखंड के मटिहानी स्थित कन्या बालक मध्य विद्यालय के शिक्षक विभास चंद्र सामग्री लेने के लिए खड़े थे। भीड़ के कारण बेहोश हो गए। बेहोश शिक्षक को औराई बसंत स्कूल के शिक्षक रेवती रमन ने उन्हें इलाज के लिए शहर के ब्रह्मपुरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा खराब रहने के कारण उन्हें आईसीओ में रखा गया। रेवती रमन ने बताया कि विभास चंद्र पिछले तीन माह से बीमार चल रहे थे। बावजूद उन्हें चुनाव कार्य में लगाया गया।

अफरातफरी के बीच कर्मियों को बैलेट बॉक्स समेत अन्य सामग्री दी गई। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर 3144 मतदान कर्मी लगाए गए हैं। सभी पंचायतों में एक-एक क्लस्टर केन्द्र बनाए गए हैं।

इसपर रिजर्व ईवीएम के साथ कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वहीं, सभी केंद्रों के लिए 37 सेक्टर दंडाधिकारी की तैनाती की गई हैं। इधर, कर्मियों को पंच व सरपंच पद के लिए बैलेट बॉक्स भी दे दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.