BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में फिर हो सकती है बारिश / अगले 24 घंटे में पूर्णिया सहित 7 जिलों में हल्की बूंदाबादी की संभावना

मानसून की वापसी के बाद भी बिहार में हो रही बारिश अब खत्म हो गई है। पिछले 24 घंटे में बिहार के एक भी जिले में बारिश नहीं हुई है। लेकिन, अभी भी कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटे में सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में एक या दो स्थानों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बाकी 31 जिलाें में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। उधर, राज्य में खगड़िया में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर दक्षिण ट्रफ रेखा जो उत्तर प्रदेश और आसपास स्थित थी। वह चक्रवाती परिसंचरण से जुड़ी हुई थी। वह अब झारखंड से पूर्व छत्तीसगढ़ होते हुए गुजर रही है। यह समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर और 4.5 किलोमीटर तक फैली है। इसी कारण उत्तर पूर्व बिहार के एक या दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है।

पटना में गर्मी से थोड़ी राहत
पटना में गर्मी से थोड़ी राहत है। दिन में धूप के कारण अधिकतम तापमान तो बढ़ रहा है, लेकिन शाम तक मौसम ठंडा हो जा रहा है। इससे लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हवा का प्रवाह होते ही हल्की ठंड शुरू हो जाएगी। मानसून वापसी के बाद से ही पोस्ट मानसून के कारण बारिश हो रही थी। इससे मौसम ठंडा हो गया। इधर, फिर मौसम शुष्क हुआ है, जिससे तापमान बढ़ा है। लेकिन, अब धीरे-धीरे पूर्वी हवा का प्रवाह कम होगा और पश्चिमी हवाओं का प्रवाह बढ़ेगा जो ठंड लाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.